3 मई 2015 - 10:03
 हिज़बुल्लाह के दो सदस्य शहीद

लेबनान के इस्लामी प्रतिरोध आन्दोलन हिज़बुल्लाह के दो सदस्य शहीद हो गए।

लेबनान के इस्लामी प्रतिरोध आन्दोलन हिज़बुल्लाह के दो सदस्य शहीद हो गए।
लेबनान से मिलने वाली सीरिया की सीमा पर हिज़बुल्लाह के दो सदस्य शहीद हुए हैं। सीरिया की अलहदस समाचार एजेन्सी के अनुसार लेबनान से मिलने वाली सीरिया की सीमा पर स्थित सहलुलग़ाब क्षेत्र में तकफ़ीरी आतंकवादियों और हिज़बुल्लाह के सदस्यों के बीच झड़प हुई थी।  इस झड़प में हिज़बुल्लाह के दो सदस्य शहीद हो गए। ज्ञात रहे कि लेबनान की सीमा पर आतंकवादियों की बढ़ती गतिविधियों के दृष्टिगत लेबनान की सेना के साथ ही हिज़बुल्लाह के जवानों को भी सीमा पर तैनात किया गया है। उल्लेखनीय है कि हालिया कुछ महीनों के दौरान आईएसआईएल और अन्नुस्रा फ्रंट के आतंकवादियों ने लेबनान की सीमा पर अपनी कार्यवाहियां तेज़ कर दी हैं।  तकफ़ीरी आतंकवादियों के इन आक्रमणों में जहां पर बहुत से आम लेबनानी मारे गए हैं वहीं पर हिज़बुल्लाह के कुछ सदस्य भी शहीद हुए हैं।